'https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js'/> src='https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js'/> “किताब की बातें” : बेवकूफ़ लड़का!

  “किताब की बातें” : बेवकूफ़ लड़का

 

आज “किताब की बातें” कॉलम में हम बात करेंगे युवा लेखिक “रमेश जोशी” जी की पहली किताब कहानी संग्रह “बेवकूफ़ लड़का” की। ‘रमेश’ जी अपनी किताब के पहले पन्ने पर ही लिखतें हैं कि उन्होंने ये पुस्तक अपने माता-पिता को समर्पित किया है जो अपने परिवार के लिए सदैव संघर्ष करते रहे हैं।

प्रस्तुत कृति "बेवकूफ लड़का" उनका पहला ‘कहानी संग्रह’ है जिससे उन्होंने समाज में व्याप्त कई कुरीतियों की तरफ तो ध्यान आकृष्ट किया ही है, साथ ही साथ मानव हृदय के कई सूक्ष्म भावों को भी छुआ है। प्रेम, पत्र, जीवन, मौत, जैसी नौ कहानियों की संग्रह ये पुस्तक समाज की बहुत सारी बिन्दुओं को अंकित करती है। आज हम इसी के बारे में बात कर रहें हैं। ये किताब ‘राजमंगल प्रकाशन’ से प्रकाशित हुई है।



आप किताब यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं: BUY BOOK ON AMAZON


·Publisher‏: ‎ Rajmangal Prakashan

·Language‏: ‎ Hindi

·Paperback‏: ‎ 137 pages

·ISBN‏: ‎ 978-9391428495


पुस्तक परिचय:



"रमेश जोशी" द्वारा रचित पुस्तक "बेवकूफ़ लड़का" नौ कहानियों का संग्रह है। "अजनबी लड़की", "बूढ़े बुढ़िया की लव स्टोरी", "लव लेटर", "एंजल नेहा", "नंगा जिस्म" जैसी नौ कहानियां हैं। आखरी कहानी "आखरी रात" है। ये सभी नौ कहानियाँ अलग-अलग विषयों पर लगभग 135 पेजेज में एक पुस्तक का रूप ले सकीं हैं। 


आप किताब यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं: BUY BOOK ON AMAZON


लेखक परिचय:

लेखक रमेश जोशी


पहाड़ो की गोद उत्तराखंड, अल्मोड़ा में जन्मे रमेश के जीवन की उथल पुथल से जन्म के 5 साल बाद ही वो दिल्ली आ गए। 5th तक की पढ़ाई दिल्ली में की फिर जिंदगी हल्द्वानी शहर ले गयी। 8वीं तक कि पढ़ाई हल्द्वानी में करने के बाद जिंदगी एक बार फिर दिल्ली ले आयी। आगे 12वीं दिल्ली से पूरी की और कॉलेज की पढ़ाई Delhi University से खत्म की। 12वीं में पढ़ने के दौरान कहानियों और फिल्मों का चस्का लगा; इसी दौरान खूब सारी कहानियाँ और उपन्यास पढ़े। उपन्यास पढ़ते हुए धीरे-धीरे लिखना शुरू किया। इनकी लिखी कुछ कहानियाँ ऑनलाइन जैसे लल्लनटॉप, प्रतिलिपि इत्यादि में भी प्रकाशित हो चुकी हैं।


आप किताब यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं: BUY BOOK ON AMAZON


पाठक क्या कहते हैं?


अमेज़न डॉट कॉम पर इस पुस्तक "बेवकूफ़ लड़का" को "नीरज" नाम के एक व्यक्ति ने "Excellent book" कहा है और साथ ही लिखा कि "मैंने इस पुस्तक को पसंद किया। जो लोग नयी कहानी और साथ ही साथ कुछ अलग पढ़ने के इच्छुक हैं; उन्हें ये पुस्तक ज़रूर पढ़नी चाहिए।


"I liked this book. People who are interested in new story as well as something different must read this book."


वहीं अमेज़न डॉट कॉम पर ही "मोहित कुमार" ने इसे "Most Beautiful Story" लिखा जो उनके दिल को छू गई और साथ ही लिखा कि "पैसा किमती होता है; इस पुस्तक के लिए ज़रूर जाएं; किताब ज़रूर खरीदें। किताब की कहानी ऐसी है जो सीधे दिल को छू जाए।"


"Money valuable.. Go for this book.. 🤘❤ must bye.. Kitab ki khani eshi h jo sidhe dil ko chu jaye..."




 

Post a Comment

Previous Post Next Post